BHILWARA

अंता उपचुनाव की मतगणना शुरू:बारां जिला मुख्यालय पर दोपहर तक आएंगे नतीजे


अंता विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणना शुक्रवार सुबह बारां जिला मुख्यालय स्थित जिला कार्यालय में शुरू हो गई है। चुनाव आयोग के अनुसार, सभी परिणाम दोपहर तक घोषित होने की संभावना है।

मतगणना प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जिला कार्यालय परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।


अंता विधानसभा में कुल 2,28,264 मतदाता थे, जिनमें से 1,83,099 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल मतदान प्रतिशत 80.21% रहा।

पुरुष मतदाताओं की बात करें तो 1,16,783 में से 96,141 ने मतदान किया, जो 82% रहा। वहीं, 1,11,477 महिला मतदाताओं में से 86,955 ने वोट डाले, जिनका प्रतिशत 78% रहा।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!