BHILWARA

जिला कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक 11 योजनाओं की समीक्षा की, आवारा पशु नियंत्रण व सर्दी से बचाव को लेकर दिए आवश्यक निर्देश


भीलवाड़ा, 27 नवंबर। जिला कलेक्टर श्री जसमीत सिंह संधू की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में हर घर जल योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी व ग्रामीण), पीएम स्वनिधि सहित कुल 11 प्रमुख योजनाओं की प्रगति का विस्तृत मूल्यांकन किया गया।

जिला कलेक्टर ने नगर निगम को निर्देशित किया कि आवारा पशुओं के विरुद्ध 15 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जाए, ताकि शहर में यातायात व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा सुचारू बनी रहे। साथ ही उन्होंने सर्दी के मौसम को ध्यान में रखते हुए रेन बसेरों की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने तथा महात्मा गांधी अस्पताल में टेंट लगाकर मरीजों के परिजनों को आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।



जिला कलेक्टर ने जिला परिषद तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को जन-परिवादों व शिकायतों के समाधान में संतुष्टि स्तर बढ़ाने के लिए प्रभावी एवं संवेदनशील कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए।

बैठक में एडीएम सिटी श्रीमती प्रतिभा देवटिया, जिला परिषद सीईओ श्री चंद्रभान सिंह भाटी, नगर विकास न्यास ओएसडी श्री चिमनलाल मीणा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!