*पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया का भाजपाइयों ने किया भव्य स्वागत अभिनंदन*

BHILWARA
Spread the love


भीलवाड़ा 3 दिसंबर। शहर में एक निजी आयोजन में भाग लेने अल्प प्रवास पर पहुंचे पंजाब के महामहिम राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया का भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के नेतृत्व एवं महापौर राकेश पाठक के सानिध्य में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि पंजाब के महामहिम राज्यपाल एवं चंडीगढ़ प्रशासक गुलाबचंद कटारिया का हरणी महादेव मार्ग पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का परिचय कराया। कटारिया उदयपुर एयरपोर्ट से सीधे भीलवाड़ा शहर के हरनी महादेव मार्ग होते हुए आयोजन स्थल पहुंचे थे, जहां से वे पुनः उदयपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए।

जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि पंजाब के महामहिम राज्यपाल एवं चंडीगढ़ प्रशासक गुलाबचंद कटारिया का हरणी महादेव मार्ग पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का परिचय कराया। कटारिया उदयपुर एयरपोर्ट से सीधे भीलवाड़ा शहर के हरनी महादेव मार्ग होते हुए आयोजन स्थल पहुंचे थे, जहां से वे पुनः उदयपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता विजय पोखरना, राजकुमार आंचलिया, पवन तापड़िया, प्रहलाद त्रिपाठी, अविनाश जीनगर, गोपाल तेली, मंजू चेचाणी, कुलदीप शर्मा, ललिता कंवर, आरती कोगटा, ललित अग्रवाल, पंकज मानसिंहका, अंकुर बोरदिया, मनोज बुलानी, अभिश्रुता सोलंकी, अजय नौलखा, रागिनी गुप्ता, रमेश खोईवाल, ऋतुशेखर शर्मा, नागेन्द्र सिंह, मुकेश सोनी, मुकेश चेचाणी, महेंद्र नायक, शंकर जाट, हरीश सालवी, दीपक गुरनानी, जगदीश गुर्जर, गजेंद्र सिंह, दीपक पाराशर, शिव चन्नाल, राजकुमार घावरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।