BHILWARA

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं हरियाणा प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया का भाजपाइयों ने किया स्वागत


*पंचायतराज और निकाय चुनाव में भी भाजपा का परचम फहराना है – पूनिया*

भीलवाड़ा 3 दिसंबर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं हरियाणा भाजपा के प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया का अल्प प्रवास पर भीलवाड़ा आगमन पर भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के नेतृत्व एवं विधायक उदयलाल भडाना, महापौर राकेश पाठक के सान्निध्य में स्वागत अभिनंदन किया गया।



जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि एक निजी आयोजन में भाग लेने भीलवाड़ा पहुंचे वरिष्ठ नेता सतीश पूनिया ने भाजपा कार्यालय पर स्वागत के पश्चात कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उनका भीलवाड़ा से गहरा नाता है, वे यहां के कार्यकर्ताओं से लेकर यहां के सड़क मार्गों, हर एक हिस्से को अच्छी तरह जानते पहचानते है। उन्होंने इस अवसर पर कार्यकर्ताओं से आने वाले निकाय और पंचायत राज चुनावों की तैयारियों में जुट जाने और भाजपा का परचम फहराने का आह्वान किया। इससे पूर्व जिलाध्यक्ष मेवाड़ा ने पूनिया का स्वागत करते हुए कार्यकर्ताओं से उनका परिचय करवाया। संचालन जिला महामंत्री प्रहलाद त्रिपाठी ने किया।


इस अवसर पर जिला महामंत्री अविनाश जीनगर सहित मंजू चेचाणी, कुलदीप शर्मा, गोपाल तेली, ललिता कंवर, आरती कोगटा, ललित अग्रवाल, अंकुर बोरदिया, मनोज बुलानी, अभिश्रुता सोलंकी, अजय नौलखा, रागिनी गुप्ता, मंजू पालीवाल, ऋतुशेखर शर्मा, नागेन्द्र सिंह, मुकेश सोनी, मुकेश चेचाणी, वरिष्ठ नेता शांतिलाल गुर्जर, राजकुमार आंचलिया, लादूलाल तेली, महेंद्र नायक, पार्षद शंकर जाट, मोहिनी माली, गजेंद्र सिंह, जगदीश गुर्जर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!