BHILWARA

*गुरलां ग्राम पंचायत  के वार्ड को नवगठित पंचायत में वार्ड समान्तर व्यवस्थित करने की मांग*


गुरला में वार्ड अव्यवस्थित वार्ड पांच गांव के दोनो छोर पर बीच में चार, पांच, छः वार्ड तो पांच का विकास कैसे होगा

*सत्यनारायण सेन गुरला*

गुरलां (सेन) ग्राम पंचायत गुरला में वर्तमान में वार्डो का गठन ऐसा है कि एक वार्ड गांव के दोनों छोर पर स्थित है और बीच में अन्य वार्ड आते है । भौगोलिक दृष्टि से अव्यवहारिक बने इस वार्ड में विकास नहीं हो पाता है।

गुरलां पंचायत में वार्ड पांच का एक हिस्सा बसस्टेण्ड पर है तो दूसरा हिस्सा गांव के अन्तिम छोर रेगरो के मौहल्ले में है। साथ ही वार्ड पांच के मध्य अन्य वार्ड तीन, चार, छ और सात है और इन वार्डों की भी यही स्थिति है। वार्ड पांच के दो ब्लॉक बना दिया जिसमें रेगरो का मौहल्ला करीब 100 घरो के वोटरों व बस स्टैंड पर 14 घरों के करीब 60 वोटर को जोड रखा है जिससे ज्यादा वोटिंग वाले ब्लॉक का वार्ड पच ही विजय होता है बस स्टैंड क्षेत्र का कभी विजय नहीं हुआ

जिससे विकास अवरुद्ध होता है परिसिमन के तहत जिला कलेक्टर, पंचायत राज विभाग व निर्वाचन आयोग द्वारा गुरलाँ ग्राम पंचायत का परिसिमन के तहत वार्ड का पुनर्गठन कर वार्ड को एक ब्लॉक में व्यवस्थित करे जिससे गुरलों की जनहित की मांग को देखते हुए गुरलों ग्राम पंचायत के वार्डो का पुनर्गठन किया जाए जिससे गाव का विकास में सहायक हो सके । ग्रामवासियों विशेषकर इन वार्डों में रहने वालों ने पंचायत राज विभाग व राज्य निर्वाचन आयोग से गुरलॉ ग्राम पंचायत के वार्डों का परिसीमन करते समय इन वार्डों को भौगोलिक दृष्टि से सही करने की मांग की है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!