BHILWARA

अखिल भारतीय साहित्य परिषद, भीलवाड़ा महानगर कार्यकारिणी की बैठक संपन्न


भीलवाड़ा : राजकुमार गोयल

अखिल भारतीय साहित्य परिषद, भीलवाड़ा महानगर की कार्यकारिणी बैठक साहित्यिक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक विस्तार पर विस्तार से विचार-विमर्श करने के साथ संपन्न हुई |
परिषद के नव नियुक्त मीडिया प्रभारी एवं सहसचिव अमित काबरा ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ओस्तवाल द्वारा की गई।
इस अवसर पर परिषद के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने साहित्य के संवर्धन, भारतीय संस्कृति एवं भाषा के संरक्षण हेतु विभिन्न योजनाओं पर अपने विचार प्रस्तुत किए। आगामी समय में काव्य गोष्ठी, साहित्यिक संगोष्ठी, युवा लेखकों के लिए कार्यशाला एवं पुस्तक विमोचन जैसे कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।


बैठक में संगठन को अधिक सक्रिय एवं जन-संपर्क से जोड़ने पर भी विशेष जोर दिया गया। साथ ही साहित्य परिषद की विचारधारा को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने हेतु कार्ययोजना तैयार की गई।
अंत में सभी सदस्यों ने साहित्य के माध्यम से राष्ट्रबोध एवं सांस्कृतिक चेतना के जागरण हेतु निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। बैठक का समापन राष्ट्रगीत के साथ हुआ।
बैठक में सचिव मन मोहन जी सोनी, वीरेंद्र लोढ़ा, रामप्रकाश माणम्या,  मंजू कोठारी, सुनीता नानकानी, श्याम सुंदर शर्मा “मधुप”, रेखा लोढ़ा “स्मित” नीरज गंगवाल सहित अनेक साहित्यकार  सदस्य उपस्थित थे|

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!