BHILWARA

विधायक मीणा ने आचार्य भवन में छाया ग्रह निर्माण के लिए 10 लाख रुपए की घोषणारोपा में आचार्य समाज का स्नेह मिलन समारोह आयोजित


विक्रम सिंह @,,

रोपा गांव में आचार्य समाज का महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर स्नेह मिलन समारोह आयोजित हुआ। समारोह में समाज की एकता,सामाजिक धार्मिक आयोजनों ओर समाज के प्रतिभावान बच्चों के भविष्य सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई 

समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा एसटी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक गोपीचंद मीणा भी पहुंचे इस दौरान विधायक गोपीचंद मीणा सहित अन्य अतिथियों का भाजपा युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष राहुल आचार्य,पूर्व सरपंच गणेश लाल आचार्य सहित समाज बंधुओं ने माला साफा पहनाकर स्वागत सत्कार कर भगवान शिव पार्वती की तस्वीर भेट की  समारोह को संबोधित करते हुए विधायक गोपीचंद मीणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भजनलाल शर्मा जी की सरकार में प्रदेश पर में विकास कार्यों की जड़ी लगी हुई है

[metaslider id=”6448″]

  भाजपा सबका साथ सबका विकास के वादों के साथ देशभर में कार्य कर रही है जहाजपुर कोटडी विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, चिकित्सा, सड़क,पानी,बिजली सहित अन्य विकास कार्य तेज गति से धरातल पर हो रहे हे जिसके आप सभी साक्षी हे मेरे विधानसभा क्षेत्र के लोगों को कोई परेशानी नहीं हो सभी आमजन को हर सुविधा समय पर उपलब्ध हो यही मेरा प्रयास हे वही विधायक मीणा ने रोपा में आचार्य समाज के पंचायत भवन में छाया ग्रह निर्माण के लिए दस लाख रुपए की घोषणा की  इस दौरान


ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मांगी लाल जैन, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामप्रसाद टाक,पूर्व सरपंच गणेश लाल आचार्य,भागचंद सनाढ्य, शंकर लाल जैन, संपत टाक,रामकुवार जाट, भंवर सिंह, कैलाश शर्मा, रामप्रसाद जाट,बाबू मंसूरी,भवानी राम धाकड़ सहित आचार्य समाज के महिलाएं पुरुष मौजूद रहे

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!