BHILWARA

भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल ने किया पुलिस कंट्रोल रूम का निरीक्षण,


जर्जर भवनों के पुनर्निर्माण की जताई जरूरत
भीलवाड़ा-मूलचन्द पेसवानी
भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल ने गुरूवार को रेलवे स्टेशन के समीप स्थित पुलिस कंट्रोल रूम परिसर का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण पुलिस के उच्च अधिकारियों के आग्रह पर किया गया, जिसमें कंट्रोल रूम परिसर में स्थित अभय कमांड कक्ष, महिला थाना और अन्य कार्यालय भवनों की जर्जर स्थिति पर चर्चा की गई। निरीक्षण के दौरान सांसद ने सभी भवनों की हालत का जायजा लेते हुए नए बहुमंजिला भवन निर्माण की आवश्यकता जताई।
सांसद ने जताई प्रतिबद्धता, सरकार को भेजा जाएगा प्रस्ताव–
सांसद दामोदर अग्रवाल ने मौके पर कहा कि पुलिस विभाग के कार्यों में गति लाने और आमजन की सुरक्षा के लिहाज से यह जरूरी है कि पुलिस के पास आधुनिक सुविधाओं से युक्त भवन हो। उन्होंने कहा कि वे शीघ्र ही एक उच्च स्तरीय जांच करवाकर जर्जर भवनों की स्थिति पर रिपोर्ट तैयार करवाएंगे और नया भवन निर्माण प्रस्ताव जिलाधीश के माध्यम से राज्य सरकार को भेजेंगे।

भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनेगा बहुमंजिला भवन–
सांसद अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि शहर की बढ़ती हुई आबादी, ट्रैफिक दबाव और कानून-व्यवस्था की जटिलताओं को ध्यान में रखते हुए एक सर्वसुविधायुक्त बहुमंजिला भवन का निर्माण आवश्यक हो गया है। यह भवन न केवल पुलिस कंट्रोल रूम बल्कि महिला थाना, साइबर क्राइम, अभय कमांड और अन्य प्रमुख इकाइयों के लिए एकीकृत परिसर के रूप में कार्य करेगा।

भवनों की हालत बेहद खराब, कुछ जर्जर अवस्था में–
निरीक्षण के दौरान सांसद अग्रवाल को बताया गया कि कंट्रोल रूम परिसर में मौजूद अधिकांश भवन बहुत पुराने और उपयोग के लिए असुरक्षित हो चुके हैं। इनमें कुछ तो इतने जर्जर हैं कि बारिश के दौरान पानी टपकता है और दीवारों में दरारें भी आ चुकी हैं। इस स्थिति को देखते हुए नए भवन निर्माण की संभावना पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

पीडब्लूडी अधिकारियों ने भी दी नए निर्माण की सलाह–
इस मौके पर पीडब्लूडी के अधिकारी भी उपस्थित थे, जिन्होंने भी कंट्रोल रूम परिसर की वर्तमान स्थिति को देखते हुए भवनों के पुनर्निर्माण की सिफारिश की। अधिकारियों ने बताया कि मौजूदा भवनों की मरम्मत से ज्यादा सार्थक होगा कि नए सिरे से आधुनिक तकनीकों के साथ एक नया भवन बनाया जाए।
नवीन भवन से मिलेगा पुलिस को सशक्त आधार
सांसद प्रवक्त विजय झुरानी ने बताया कि वर्तमान समय में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली में तकनीकी संसाधनों की बड़ी भूमिका होती है। ऐसे में आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर की जरूरत सबसे अहम है। यदि प्रस्तावित बहुमंजिला भवन का निर्माण होता है, तो इससे पुलिस को न केवल बेहतर कार्यस्थल मिलेगा, बल्कि आमजन को भी समयबद्ध व प्रभावी पुलिस सेवाएं मिलेंगी।

निरीक्षण में ये अधिकारी रहे मौजूद–
निरीक्षण के दौरान सांसद के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस जैन, सीओ शहर मनीष बड़गुजर, च्ॅक् अधिकारीगण, पुलिस प्रशासन के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। मौके पर सांसद प्रतिनिधि विनोद झुरानी ने जानकारी दी कि सांसद अग्रवाल स्वयं इस मुद्दे पर गंभीर हैं और जल्द से जल्द इसका समाधान निकालने के पक्षधर हैं।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!