BHILWARA

अजमेर में जियारत के लिए आई महिला से रेपः अश्लील फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल किया, आरोपी ने पीछा छोड़ने के लिए मांगे लाखों रुपए


अजमेर में भीलवाड़ा की एक महिला जायरीन से रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने एक होटल के कर्मचारी पर खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर रेप करने का आरोप लगाया है।

साथ ही आरोपी पर अश्लील फोटो वीडियो से 2 साल तक ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए भीलवाड़ा के एक थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। भीलवाड़ा पुलिस ने घटना अजमेर में होने के चलते जीरो नंबर एफआईआर दर्ज कर मुकदमा की अजमेर के क्लॉक टावर थाने में ट्रांसफर किया है। क्लॉक टावर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रेलवे स्टेशन के नजदीक एक होटल में रुकी थी महिला

क्लॉक टावर थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता ने शिकायत देकर बताया कि वह अजमेर में जियारत के लिए आई थी। रेलवे स्टेशन के नजदीक एक होटल में रुकी थी। वहीं के स्टाफ ने उसे खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। उसके साथ रेप किया गया जहां उसके अश्लील वीडियो बना लिए गए।

पीड़िता ने आरोप लगाया की अश्लील वीडियो से लगातार आरोपी उसे ब्लैकमेल करता रहा। कुछ महीने पहले उसके अश्लील वीडियो और फोटो वायरल कर दिए। करीब 2 साल से आरोपी लगातार उसे ब्लैकमेल कर रेप करता रहा।

5 लाख रुपए की डिमांड की

पीड़िता ने आरोपी पर पीछा छोड़ने के लिए 5 लाख रुपए डिमांड करने का आरोप लगाया है। क्लॉक टावर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!