BHILWARA

शपथग्रहण एवं सम्मान समारोह के सफल आयोजन की कामना को लेकर न्योता, प्रथम पुज्य गणेश को।


भीलवाड़ा/राजस्थान पत्रकार परिषद भीलवाड़ा की जिला कार्यकारिणी शपथग्रहण एवं सम्मान समारोह को लेकर सोमवार को रोडवेज डिपो स्थित गणेश मंदिर में निमंत्रण पत्रिका देकर न्योता दिया गया। जिलाध्यक्ष राजेश जीनगर ने बताया की इस दौरान पारंपरिक परिधान में महिलाएं पुजा थाल में पुष्प हार, मोतीचुर के लड्डू लिए भगवान गजानंद के गीत गाते हुए मंदिर पहुंची और प्रथम पुज्य गणेश को निमंत्रण पत्रिका देकर आयोजन के सफलता की कामना की।

इस दौरान रेखा सांखला, नीलु आसेरी, सुनीता आसेरी, हेमलता पंवार, मधु लोढ़ा, संगठन कोषाध्यक्ष सुनीता शर्मा व युनेस्को एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष व समाजसेवी चेतन मानसिंहका, मुकेश चौहान, संजय चौहान, निरंजन जीनगर आदि मौजूद रहे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!