BHILWARA

शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा कोटड़ी की कार्यकारिणी गठित, शर्मा अध्यक्ष व काबरा मंत्री निर्वाचित

राजेन्द्र बबलू पोखरना

कोटड़ी। शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार रविवार को उपशाखा कोटड़ी के चुनाव आदर्श विद्यामंदिर विद्यालय में प्रांत गोशाला प्रमुख भंवरलाल भांबी की मुख्य आतिथ्य, सीताराम खटीक की विशिष्ट आतिथ्य, चुनाव अधिकारी संजीव कुमार शर्मा और पर्यवेक्षक पवन जोशी के निर्देशन में संपन्न हुए।

चुनाव में सर्वसम्मति से दुर्गाशंकर शर्मा दूसरी बार अध्यक्ष और पुष्पेंद्र कुमार काबरा मंत्री निर्वाचित हुए। लक्ष्मीनारायण व्यास को सभाध्यक्ष, गजेंद्र सिंह खंगारोत और भगवानलाल गुर्जर को उपसभाध्यक्ष, नागेंद्र प्रताप सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सोजीराम माली और श्रीमती सुलोचना वैष्णव को उपाध्यक्ष, श्रीमती सावित्री नामा को महिला मंत्री तथा पवन कुमार गगरानी को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

इसके अलावा विभिन्न पदों पर कालूलाल शर्मा, राजदीप सिंह राठौड़, गोपाललाल शर्मा, राकेश कुमार शर्मा, शिवप्रकाश मीणा, श्रीमती आशा राठौड़, अशोक कुमार पोरवाल, चेन सिंह कानावत, हनुमान सिंह शक्तावत और सुरेश कुमार सुवालका को सदस्य मनोनीत किया गया।

चुनाव अधिकारी संजीव कुमार शर्मा ने सभी पदाधिकारियों की घोषणा की, जिसके बाद अतिथियों ने माल्यार्पण और दुपट्टा पहनाकर उनका स्वागत किया। नव-निर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाते हुए संघ की रीति-नीति के अनुसार कार्य करने और शिक्षकों-कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी जिम्मेदारी से कार्य करने का आह्वान किया गया। चुनाव के दौरान 35 जिला प्रतिनिधि और 9 प्रदेश महासमिति प्रतिनिधि भी नियुक्त किए गए।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!