BHILWARA

केसर कुंज में अध्यक्ष विकल्प कोगटा सहित थाना अधिकारी सुरजीत ने किया ध्वजारोहण


भीलवाड़ा   केसर कुंज सोसाइटी में स्वतंत्रता का महापर्व बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के मनाया जिसमें मुख्य अतिथि  प्रताप नगर थाना अधिकारी सुरजीत थे | सर्वप्रथम थाना अधिकारी  का माल्यार्पण कर पगड़ी पहनकर स्वागत किया गया तत्पश्चात थाना अधिकारी  ने ध्वजारोहण करके राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की जिसमें समिति के अध्यक्ष  विकल्प कोगटा, सचिव अंकित अग्रवाल ,कोषाध्यक्ष भूपेंद्र कौशिक सह सचिव प्रमोद काबरा तथा कार्य समिति के सभी सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष उपस्थित रहे!


प्रतापनगर थानाधिकारी ने अपने स्वागत उद्बोधन में सभी का धन्यवाद अर्पित किया तथा सभी को आश्वासित किया के कभी भी किसी भी तरह की अगर कोई अप्रिय घटना या कोई भी अप्रिय वारदात को रोकने के लिए वह हमेशा तत्पर रहेंगे किसी भी को कोई भी शिकायत हो तो वह उनसे सीधे संपर्क कर सकता है,
कार्यक्रम का संचालन प्रमोद काबरा ने किया और समिति के काफी सदस्यों द्वारा देशभक्ति से भरपूर प्रस्तुतियां दी गई जिसमें गायन, कविता पाठ और सामाजिक संदेश प्रमुख थे अंत में पूरी समिति का अल्पाहार का कार्यक्रम रखा गया व सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया.
कार्यक्रम में राजेंद्र कर्णावट, महावीर अजमेरा, पवन बाहेती, गोपाल मुंदडा, मनोज जैन,सुभाष जागेटिया, कुणाल मानसिंहका ,बालू आगाल, महिला प्रमुख शशि कोगटा ,सपना काबरा, संध्या अग्रवाल ,कविता लाटा ,अनीता मुंदडा, रानू आगाल सहित समिति के सभी महिला पुरुषों ने भाग लिया

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!