BHILWARA

वीडियो न्यूज़ : नाहरगढ़ चौराहे पर भीषण सड़क हादसा, एक महिला की मौत, दो गंभीर घायल

विक्रम सिंह @काछोला

भीलवाड़ा जिले के काछोला क्षेत्र में धामनिया के निकट नाहरगढ़ चौराहे पर रविवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराई, जिससे कार में सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए

👇 वीडियो देखे 👇


बीगोद थाना प्रभारी जय सुल्तान ने बताया कि हादसा रविवार तड़के उस समय हुआ जब कार के यात्री खाटू श्याम दर्शन कर वापस गुजरात जा रहे हे थे इस दौरान कार अनियंत्रित होकर खड़े ट्रेलर में पीछे से जा घुसी टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया प्रथम दृष्टया हादसे का कारण कार चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत बीगोद थाना पुलिस को जानकारी दी सूचना पर बीगोद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, वहीं दोनों घायलों को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है पुलिस के अनुसार मृतक महिला हेतल बेन परमार व घायल गुजरात निवासी बताए जा रहे हैं हादसे के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे पुलिस द्वारा सुचारु कराया गया बीगोद थाना प्रभारी जय सुल्तान कविया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और हादसे के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!