BHILWARA

बैल पूजा के साथ मंदिरों में लगाया अन्नकूट का भोग, जमकर की आतिशबाजी

सवाईपुर (सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर कस्बे सहित सोपुरा, सालरिया, ढेलाणा, बड़ला, बनकाखेड़ा, चावंडिया, लसाडिया, ककरोलिया माफी, कुड़ी, बोर्डियास, कालिरड़िया, नोहरा, रेड़वास, गुवारड़ी, सबला जी का खेड़ा, खरेड़, पिथास, सोलंकियों का खेड़ा, खजीना, कांदा आदि कई गांवों में बुधवार शाम को सामूहिक रूप से बेल पूजा व मंदिरों में अन्नकूट प्रसादी का भोग लगाया गया ।

जिस दौरान जमकर आतिशबाजी भी की गई । इसे पूर्व ग्रामीणों द्वारा बैलों को स्नान कराकर कलर, बेडो व अन्य चीजों से सजाया गया |

[metaslider id=”6401″]

सवाईपुर में शाम 5 बजे बाद चारभुजा नाथ मंदिर के बाहर बैलों की सामुहिक रूप से पूजा करें भड़काया गया | जिस दौरान युवाओं ने जमकर आतिशबाजी की |

[metaslider id=”6448″]

छोटे बच्चों ने फुलझड़ी, टिकड़ी, फव्वारे, चकरी, पटाखे आदि चलाये व फोड़े । इसके बाद मंदिर पर अन्नकूट का भोग लगाकर प्रसादी का वितरण किया गया, आसपास के गांवों में देर रात तक बैल पूजन किये गए ।।


ग्रामीण क्षेत्रों में कम दिखी बेलों की जोड़ियां

अन्नकूट महोत्सव के दौरान शाम को मंदिरों के बाहर बैलों की सामुहिक रूप से पूजा की जाती है, जहां बैल मालिक बैलों की जोड़ियों को सजाकर मंदिर के बाहर लेकर आते हैं, जहा पर ग्रामीणों द्वारा बैलों की पूजा की जाती है । लेकिन अब धीरे धीरे बेलों की जोड़ियां कम होती जा रही है, क्यो कि अब ग्रामीण क्षेत्रों में खेती के कार्यों के लिए ट्रैक्टरों का इस्तेमाल होना लगा है, तो बैलों की जोड़ियों कम होती जा रही है ॥

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!