BHILWARA

छालर घटियाली देवनारायण पहुंचे विधायक, विद्युत कनेक्शन और 3 किमी सड़क की घोषणा


शक्करगढ़।
ग्राम पंचायत बाकरा क्षेत्र के कांस्या गांव में छालर घटियाली स्थित भगवान देवनारायण के प्राचीन मंदिर में भादवी छट के उपलक्ष में आयोजित मेले में शुक्रवार को विधायक गोपीचंद मीना ने दर्शन कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने मंदिर स्थल पर विद्युत कनेक्शन और वहां तक पहुंचने के लिए लगभग 3 किलोमीटर सड़क निर्माण की घोषणा की।


विधायक ने कहा कि यह देवस्थान ऐतिहासिक महत्व का धरोहर स्थल है। मान्यता है कि लगभग 1100 वर्ष पूर्व भगवान देवनारायण उज्जैन मालवा से आते समय यहां ठहरे थे। मंदिर परिसर में आज भी भगवान के रथ और घोड़े के खुरों के निशान मौजूद हैं, जिनके दर्शन विधायक ने किए और क्षेत्र की खुशहाली की प्रार्थना की।
विधायक गोपीचंद मीना ने भावुक होते हुए कहा—
“विधायक बनने के 7 साल बाद आज मुझे यहां आकर दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। यह स्थान वास्तव में अद्भुत और आस्था का प्रतीक हे  इस स्थल को संरक्षित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि इस प्राचीन मंदिर और देवस्थान को देवस्थान विभाग से पुरातत्व स्थल घोषित करवाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ियों को यह धरोहर सुरक्षित रूप में मिल सके
कार्यक्रम के दौरान प्रधान प्रतिनिधि किशोर शर्मा ने भी अपने विचार रखे और इस स्थल को क्षेत्र की आस्था और पहचान से जोड़ा। मंदिर समिति और ग्रामीणों ने परंपरागत तरीके से अतिथियों का स्वागत-सत्कार किया। इस दौरान  सांसद प्रतिनिधि सोहन लाल नामा ,उप सरपंच सत्यनारायण शर्मा , धर्मचंद मीना जीएसएस अध्यक्ष रामाकुवार मीना , भाजपा कार्यकर्ता रामेश्वर धाकड़ कीर समाज उपाध्यक्ष भोजराज  कीर ,प्रभु धाकड़ नारायण धाकड युवा नेता भरणी कलां अमर सिंह  मीणा  सहित सेकडो भक्त मोजूद रहे

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!