BHILWARA

गंधेरी विद्यालय में शिक्षकों की कमी पर छात्रों का प्रदर्शन, मुख्य द्वार पर लगाया ताला



कोटड़ी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुख्यालय गंधेरी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी को लेकर शुक्रवार को छात्र-छात्राओं का आक्रोश फूट पड़ा विद्यार्थियों ने विद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया और शीघ्र शिक्षकों की नियुक्ति की मांग उठाई
विद्यार्थियों ने बताया कि विद्यालय में कक्षा 12वीं तक करीब 350 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, लेकिन पूरे विद्यालय का संचालन मात्र चार अध्यापकों के भरोसे किया जा रहा है शिक्षकों की कमी के कारण नियमित पढ़ाई बाधित हो रही है तथा बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है



प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने राज्य सरकार एवं शिक्षा विभाग से विद्यालय में विषयवार पर्याप्त शिक्षकों की जल्द नियुक्ति करने की मांग की विद्यार्थियों का कहना है कि यदि समय रहते शिक्षकों की व्यवस्था नहीं की गई तो उन्हें आंदोलन को और तेज करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा

प्रदर्शन की सूचना मिलने के बाद क्षेत्र में मामले को लेकर चर्चा का माहौल बना रहा विद्यार्थियों और अभिभावकों ने भी शिक्षा विभाग से शीघ्र समाधान निकालने की मांग करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है


फोटो कैप्शन:
गंधेरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के मुख्य द्वार पर शिक्षकों की कमी के विरोध में धरने पर बैठे छात्र-छात्राएं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!