BHILWARA

माण्डल पुलिस की ड्रग तस्करों पर बड़ीकार्रवाई:: -16.92 ग्राम एमडीए बरामद, उदयपुर व भीलवाड़ा के दो तस्कर गिरफ्तार


भीलवाड़ा । जिले की माण्डल पुलिस ने ड्रग तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एमडीए (मेथीलीन डायऑक्सीर एम्फेटामाइन) की तस्करी में लिप्त दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से कुल 16.92 ग्राम एमडीए बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1 लाख 70 हजार रुपये आंकी गई है।

डीएसपी मांडल राहुल जोशी के अनुसार, 06 दिसंबर को मांडल थाना प्रभारी रोहिताश्व सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त के दौरान एनएच-158 स्थित माण्डल तालाब बाईपास पहुंची, जहां बिना नंबर की पल्सर मोटरसाइकिल पर बैठे दो युवक पुलिस को देखकर घबराकर भागने लगे। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों को दबोच लिया। पूछताछ करने पर युवकों ने खुद को मांडल निवासी जाहिर खान भोमिया उर्फ जहीर 23 पुत्र मुबारिक हुसैन व मलातलाई, उदयपुर निवासी अलनवाज पुत्र अनवर हुसैन बताया। दोनों ने स्वीकार किया कि उनके पास एमडीए रखा हुआ था।

पुलिस ने तलाशी लेकर आरोपियों के कब्जे से 16.92 ग्राम एमडीए जब्त किया तथा मौके से घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल को भी सीज कर लिया। दोनों के खिलाफ मादक पदार्थों की धारा में प्रकरण दर्ज कर आगे जांच शुरू कर दी गई है। इस टीम में थाना प्रभारी के साथ सब इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह आदि शामिल थे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!