BHILWARA

वीडियो न्यूज़ : 24 घंटे में अपहरण का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

भीलवाड़ा ।थाना पुर पुलिस ने अपहरण के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शारदा ड्रीम सिटी निवासी सीमा सुथार ने रिपोर्ट दी थी कि 3 दिसंबर की शाम उसके पति राजू सुथार को बिना नंबर की सफेद अल्टो कार में आए 3–4 व्यक्तियों ने दुकान से उठाकर ले गए और बाद में फोन पर 5 लाख रुपये की मांग की गई।


घटना पर थानाधिकारी कन्हैयालाल के नेतृत्व में पुलिस ने तकनीकी व मानवीय सूचना के आधार पर अपहृत राजू सुथार को बडलियास से सुरक्षित बरामद कर लिया।

पुलिस ने वारदात में शामिल आरोपी विनोद जाट और कैलाश नाथ को गिरफ्तार किया तथा प्रयुक्त अल्टो कार को जप्त किया। दोनों के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!