BHILWARA

काछोला थाने में नव पदस्थापित थाना प्रभारी मालीराम का ग्रामीणों ने किया स्वागत


विक्रम सिंह @काछोला

काछोला थाना क्षेत्र में हाल ही में पुलिस विभाग द्वारा किए गए फेरबदल के तहत मालीराम ने नए थाना प्रभारी के रूप में पदभार संभाला है कार्यग्रहण के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों व सीएलजी सदस्यों ने थाने पहुंचकर उनका स्वागत किया और नए थाना प्रभारी को शुभकामनाएं दीं ग्रामीणों ने क्षेत्र की समस्याओं, अवैध गतिविधियों, ट्रैफिक व्यवस्था और सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर भी उनसे चर्चा की इस दौरान ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि नए थाना प्रभारी के आने से क्षेत्र में कानून व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी थाना प्रभारी मालीराम ने आश्वस्त किया कि काछोला क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि—क्षेत्र में पुलिस की गश्त बढ़ाई जाएगी अवैध बजरी, अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी जैसी गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई होगी गांव-गांव में पुलिस–ग्रामीण संवाद को और मजबूत किया जाएगा


थाना प्रभारी मालीराम ने बताया कि किसी भी प्रकार की शिकायत या समस्या पर ग्रामीण बेहिचक थाने से संपर्क कर सकते हैं उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है और किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा इस दौरान काछोला थाना प्रभारी मालीराम सहायक निरीक्षक बालकिशन शर्मा काछोला ठाकुर वंश प्रदीप सिंह सोलंकी सार्वजनिक धर्मशाला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ( गुड्डू बन्ना ) काछोला सरपंच प्रतिनिधि सत्यनारायण बलाई, सरथल्ला सरपंच ब्रह्मा लाल कंजर हेमेंद्र सिंह सोलंकी निहाल सिंह विजयराज सोनी भगवान मंत्री महेंद्र कंजर कालू लाल कहार,आदि ग्रामीण मौजूद रहे

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!