BHILWARA

अभिभाषक परिषद बिजौलिया चुनाव 2025–26: अध्यक्ष जगदीश धाकड़, उपाध्यक्ष राजुलाल धाकड़ मंगलवार को निर्विरोध; महासचिव प्रदीप शर्मा पहले ही निर्विरोध चुने गए


बिजौलिया। अभिभाषक परिषद बिजौलिया के चुनाव वर्ष 2025–26 की अंतिम प्रत्याशी सूची चुनाव अधिकारी नरेश सिंह तंवर एवं सहायक चुनाव अधिकारी संजय कुमार धाकड़ ने जारी की। चुनाव प्रक्रिया में सोमवार को महासचिव पद के उम्मीदवार प्रदीप कुमार शर्मा पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे। इसके बाद आज मंगलवार को अध्यक्ष पद पर जगदीश चन्द्र धाकड़ तथा उपाध्यक्ष पद पर राजुलाल धाकड़ भी निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए।

वही निर्वाचन विभाग ने जारी सूची के मुताबिक अब अन्य तीन पदों सहसचिव, कोषाध्यक्ष और पुस्तकालय अध्यक्ष पर मतदान द्वारा चुनाव होगा, जिसके लिए 12 दिसंबर की तारीख निर्धारित की गई है।

वही अन्य पदों के लिए प्रत्याशी
• सहसचिव: मनीष धाकड़, हितेश धाबाई, ललिता सुवालका
• कोषाध्यक्ष: पंकज कुमार धाकड़, दीपक मीणा
• पुस्तकालय अध्यक्ष: सुनील कुमार धाकड़, ललिता सुवालका

चुनाव अधिकारियों ने बताया कि पूरी चुनावी प्रक्रिया निर्धारित नियमों एवं पारदर्शिता के साथ 12 दिसंबर को संपन्न कराई जाएगी।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!