BHILWARA

भीलवाड़ा में बाबा रामदेव मंदिर पर अतिक्रमण, स्थानीय निवासियों में रोष


भीलवाड़ा। शहर के वार्ड नंबर 26 में स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल, लोक देवता बाबा रामदेव जी के मंदिर के आसपास असामाजिक तत्वों द्वारा अतिक्रमण किए जाने के कारण क्षेत्र में नाराजगी फैल गई है। अतिक्रमण के तहत मंदिर से सटी सार्वजनिक भूमि पर अवैध रूप से मवेशियों का गोबर जमा करना और अन्य संरचनाएं बनाना शामिल है।

इस मामले को लेकर बलाई समाज नवयुवक सेवा समिति ने जिला प्रशासन को लिखित ज्ञापन सौंपा है। समिति ने ज्ञापन में मांग की है कि तुरंत अतिक्रमण हटाया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। समिति ने कहा कि यह अतिक्रमण न केवल धार्मिक स्थल की पवित्रता को नुकसान पहुंचा रहा है, बल्कि स्थानीय निवासियों की आस्था और भावनाओं को भी आहत कर रहा है।

ज्ञापन में बताया गया कि असामाजिक तत्व जानबूझकर मंदिर के सामने अतिक्रमण कर रहे हैं, जिससे किसी भी समय अप्रिय घटना घट सकती है। समिति ने प्रशासन से अपील की है कि स्थानीय लोगों की आस्था का सम्मान करते हुए, धार्मिक स्थल के आस-पास शांति और पवित्रता सुनिश्चित की जाए।

ज्ञापन सौंपने वालों में संरक्षक दुलीचंद सुवालका, अध्यक्ष भैरुलाल बलाई, महामंत्री श्यामलाल बलाई, उपाध्यक्ष छोटूलाल बलाई, कोषाध्यक्ष नारायण लाल बलाई और अन्य पदाधिकारी शामिल थे। समिति ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन त्वरित कदम उठाकर अतिक्रमण हटाएगा और धार्मिक स्थल की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!