BHILWARA

राष्ट्रीय मानव अधिकार परिषद सेवा कार्यों के लिए सम्मानित

भीलवाड़ा  26 जनवरी 2026
77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजमाता विजयराजे सिंधिया मेडिकल कॉलेज एवं महात्मा गांधी चिकित्सालय, भीलवाड़ा द्वारा राष्ट्रीय मानव अधिकार परिषद को चिकित्सालय सेवा क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय एवं निरंतर सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
चिकित्सालय परिसर में आयोजित गरिमामय समारोह में परिषद द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुँचाने के प्रयासों की सराहना करते हुए यह सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर परिषद के पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

[metaslider id=”6448″]


परिषद के जिलाध्यक्ष मनीष बंब ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय मानव अधिकार परिषद सेवा, संवेदना और समर्पण के भाव के साथ निरंतर समाज सेवा में जुटी हुई है। परिषद का उद्देश्य मानव अधिकारों की रक्षा के साथ-साथ जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाकर एक सशक्त एवं संवेदनशील समाज का निर्माण करना है।

[metaslider id=”6401″]


परिषद के प्रतिनिधियों ने इस सम्मान को संगठन से जुड़े समस्त कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवकों एवं सहयोगियों को समर्पित करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और अधिक ऊर्जा व समर्पण के साथ सेवा कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करेगा।


समारोह में परिषद के संरक्षक हेमंत कोठारी, जिला मार्गदर्शक सीए महावीर गांधी, संयोजक लक्की ब्यावट, जिला महामंत्री ललित लोढ़ा, सचिव अभिषेक पोखरना, अर्पित नंदावत, शहर अध्यक्ष अंकित सोमानी, महिला विंग जिलाध्यक्ष नेहा चोरड़िया, महामंत्री कुसुम श्रीश्रीमाल, अलका बंब, मधु लोढ़ा, सुनीता गांधी, रजनी बापना, उपाध्यक्ष ललित बोहरा, संगठन मंत्री कमल वैशनानी, समाजसेवी ललित आंचलिया, सुनील बालर, नवरतन बाफना, ज्ञानचंद पगारिया, प्राचीर समदानी, सीए नवजोत सिंह, अनुराग बाबेल, नवनीत अजमेरा, अभिषेक खजांची,राजेश बाफना सहित कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने देश की एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण का संकल्प लिया।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!