BHILWARA

24 घंटे में पुर थाना पुलिस का बड़ा एक्शन, अफीम–पिस्टल जब्त, 6 आरोपी गिरफ्त में


भीलवाड़ा।
जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान के तहत पुर  थाना पुलिस ने मात्र 24 घंटों में बड़ी और प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ, अवैध फायर आर्म्स, धोखाधड़ी के मामलों का खुलासा किया है, वहीं पांच साल से फरार एक स्थायी वारंटी को भी गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 2.444 किलोग्राम अवैध अफीम, एक अवैध पिस्टल व एक जिंदा कारतूस जब्त करने के साथ-साथ मादक पदार्थ परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी सीज की है।

यह संपूर्ण कार्रवाई थानाधिकारी कन्हैयालाल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों द्वारा की गई।

पुलिस ने बताया की 12 जनवरी को थाना पुर की टीम लोकल व स्पेशल एक्ट की कार्रवाई हेतु कस्बा क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान पूर्व सूचना के आधार पर एनएच-48 स्थित पुर पुलिया के नीचे एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर जांच की गई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कुल 2.444 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम बरामद हुई। इस पर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही अफीम परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया।



इसी क्रम में एक अन्य कार्रवाई के तहत गश्त के दौरान सरहद पांसल क्षेत्र में एक व्यक्ति पुलिस जाप्ता को देखकर भागने लगा। संदेह होने पर उसे रोककर तलाशी ली गई तो उसके पास से एक अवैध पिस्टल व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी के पास हथियार रखने का कोई वैध लाइसेंस नहीं पाया गया। इस पर अवैध फायर आर्म्स जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी चितौड़गढ़ जिला में भी वांछित है, वहीं हथियार की खरीद-फरोख्त को लेकर पुलिस गहन अनुसंधान कर रही है।

इसके अलावा थाना पुर के एक धोखाधड़ी में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर प्रकरण से संबंधित माल मशरूका बरामद किया है। इस मामले में भी आगे की जांच जारी है।

पुलिस की इस सघन मुहिम के तहत पुलिस ने कुल पांच प्रकरणों में पिछले पांच वर्षों से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध हथियार रखने वालों, धोखाधड़ी करने वालों और लंबे समय से फरार अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!