BHILWARA

विहिप–बजरंग दल ने महाराणा प्रताप को दी श्रद्धांजलि


बिजोलिया। रमेश गुर्जर ।

विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल श्री वीर बजरंग अखाड़ा द्वारा सोमवार शाम को महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन माँ विंध्यवासिनी मंदिर प्रांगण में किया गया, जहाँ महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

इस अवसर पर श्री वीर बजरंग अखाड़ा के वरदान नायक ने खेद व्यक्त करते हुए कहा कि यह अत्यंत दुखद है कि महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर उनके ससुराल क्षेत्र बिजोलिया में न तो उनकी कोई प्रतिमा है और न ही कोई स्मारक। उन्होंने बताया कि कस्बे में किसी अन्य संगठन या राजनीतिक दल द्वारा भी श्रद्धांजलि अर्पित नहीं की गई।



विहिप के प्रखर मंत्री दीपक गौड़ ने कहा, “जिस महापुरुष ने अपना जीवन और पीढ़ियाँ देश व धर्म के लिए समर्पित कर दीं, आज उसी के नाम पर कस्बे में न प्रतिमा है, न स्मारक। ऐसा प्रतीत होता है कि महाराणा प्रताप को केवल भाषणों तक सीमित कर दिया गया है ,यह गंभीर चिंतन का विषय है।”



कार्यक्रम का समापन महाराणा प्रताप के जयघोष एवं राष्ट्रवादी नारों के साथ किया गया। इस दौरान उमेश शर्मा, अरविंद लश्कर, नितिन कोली, शिवम तंवर, सुमित राजपूत, युक्ति जोशी, डोली राजपूत, आर्यन सेन, रुद्र नायक, जिया सेन सहित अखाड़े के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!