BHILWARA

मुरलीधर बोहरा गौशाला का स्थापना दिवस, सुंदरकांड पाठ आयोजित


बिजोलिया । रमेश गुर्जर ।
मंडोल बांध के पास स्थित गौ रक्षक शहीद श्री मुरलीधर बोहरा गौशाला का छठा स्थापना दिवस मंगलवार को श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पंडित कमलेश शर्मा के सानिध्य में संगीत मय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में गौसेवकों ने भाग लिया।



सुंदरकांड पाठ के उपरांत गौमाता को गुड़ का भोग अर्पित किया गया तथा उपस्थित गौसेवकों को गुड़ एवं चने का प्रसाद वितरित किया गया।



कार्यक्रम के दौरान गौशाला संचालक रामफूल धाकड़, मनोज शर्मा, निलेश सनाढ्य, अरुण शर्मा, टीकमचंद प्रजापत, मुकेश रेगर, महेश मेघवाल, उमेश शर्मा, रमेश गुर्जर, राधेश्याम धाकड़, गोविंद पाराशर, हरीश देवानी, अंकुर पांडेय, त्रिलोक पवार, आदित्य गौड़, लवकुश प्रजापत सहित अनेक गौसेवक मौजूद रहे।



स्थापना दिवस के अवसर पर वक्ताओं ने गौसेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज से गौ संरक्षण और सेवा में अधिक से अधिक सहभागिता करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण एवं गौसेवा के संकल्प के साथ हुआ।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!