BHILWARA

अनियंत्रित होकर ट्रेलर पलटा, दो घायल, ग्रामीणों ने स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर कस्बे के निकटवर्ती ढ़ेलाणा गांव के पास सोमवार रात्रि को एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलटी खा गया, जिसमें चालक पर खलासी घायल हो गये, घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से चिकित्सालय में पहुंचाया ।

सूचना पर सवाईपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची । कांस्टेबल रवि कुमार ने बताया कि नेशनल हाईवे 758 पर सोमवार रात्रि को भीलवाड़ा से मांडलगढ़ की तरफ जा रहा एक ट्रेलर ढ़ेलाणा चौराहे पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलटी खा गया, जिसमें टिटोडा, पंडेर निवासी अशोक पिता रामनारायण मीणा व राजू पिता रामनारायण मीणा दोनों भाई घायल हो गए,

घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सवाईपुर चिकित्सालय में पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया । वही मौके पर ग्रामीणों व राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई । ग्रामीण कई बार अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग कर चुके, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ, जिसके चलते आये दिन दुर्घटनाएं हो रही है, ग्रामीणों ने फिर से स्पीड ब्रेकर व दिशा सुचक लगाने की मांग की ।।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!