BHILWARA

*ग्राम कुंवार में तीन दिवसीय यज्ञ महोत्सव व मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, निकली भव्य कलश शोभायात्रा*


*फोकस भीलवाड़ा न्यूज़, बनेड़ा – परमेश्वर दमामी*

पंचायत समिति बनेडा क्षैत्र के ग्राम कुंवार में तीन दिवसीय यज्ञ महोत्सव एवं देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर रविवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ भव्य कलश शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा नृसिंह भगवान मंदिर से प्रारंभ होकर ग्राम के प्रमुख मार्गों से होते हुए देव नारायण मंदिर कुंवार पर जाकर संपन्न हुई।


शोभायात्रा में भगवान देवनारायण जी के बैवाण को बैलगाड़ी में विराजमान कर ग्राम भ्रमण कराया गया। महिलाओं द्वारा सिर पर कलश धारण कर मंगल गीत गाए गए, वहीं पुरुष श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों व जयकारों के साथ शामिल हुए। पूरे ग्राम में भक्तिमय व उत्सवपूर्ण वातावरण बना रहा।


पूर्व उप सरपंच मोहन  जाट ने जानकारी देते हुए बताया कि देवनारायण कलश शोभायात्रा के पूर्व रात्रि शनिवार को भव्य जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें देव कथा एवं कथा गायन का आयोजन हुआ। प्रथम रात्रि जागरण में देव कथा महादेव लेगा द्वारा प्रस्तुत की गई। रविवार को रात्रि जागरण कार्यक्रम में प्रसिद्ध कथा वाचक जमना गाडरी (कंकोलिया) द्वारा देव कथा व भजन प्रस्तुत किए जाएंगे। वहीं कल दिनांक 26 जनवरी को प्रातः 9 बजे से सायं 4 बजे तक यज्ञ का आयोजन होगा तथा रात्रि जागरण में कथा गायन शैतान जी फामड़ा द्वारा किया जाएगा।


कार्यक्रम के अंतिम दिन 27 जनवरी को यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ देव प्रतिमाओं की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होगी। इस अवसर पर भोपाजी मंगरी का देव सहित अनेक धार्मिक हस्तियों की उपस्थिति रहेगी।
तीन दिवसीय इस धार्मिक आयोजन का आयोजन समस्त ग्रामवासी कुंवार के सहयोग से किया जा रहा है। ग्राम में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!