BHILWARA

अतिवृष्टि के प्राकृतिक डंस ने किसानों की लागत व मेहनत पर फेरा पानी, किसान मायुस होकर चिंतित है।

माल का खेड़ा….सोराज सिंह चौहान

भीलवाड़ा जिले के बिजोलिया पंचायत समिति क्षेत्र की चार पंचायत श्यामपुरा, माल का खेड़ा,जलीन्द्री,मांगटला, में रविवार शाम से लेकर पूरी रात अतिवृष्टि के कारण क्षेत्र की लगभग 90% फसले जल मग्न होकर खराब होने की कगार पर है। नदी, नाले उफान पर है। जिससे किसानो के चहरे पर चिंता की लकीरें नजर आ रही है। हर किसान ने महंगी लागत से खाद बीज खरीद कर बुवाई की। परंतु अतिवृष्टि के प्राकृतिक प्रकोप ने किसान की मेहनत और लागत में पानी फेर दिया। जिससे किसानो को परिवार व पालतु जानवरों का भरण-पोषण की चिंता सताने लगी है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!