BHILWARA

त्रिवेणी–काछोला मार्ग पर पुलिया से पानी ओवरफ्लो, एहतियातन कुछ समय के लिए रोका गया आवागमन

मांडलगढ़।

जिले में हो रही भारी बारिश के चलते त्रिवेणी–काछोला मार्ग स्थित पुलिया पर पानी ओवरफ्लो होने लगा, जिसे देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने एहतियातन कुछ समय के लिए आवागमन रोक दिया है।

जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू के निर्देशन में स्थानीय प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। जैसे ही पानी का बहाव सामान्य होगा, मार्ग पुनः खोल दिया जाएगा।

मांडलगढ़ उपखंड अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र के अधिकांश मार्गों का आपस में संपर्क बना हुआ है। सुरक्षा और हादसों से बचाव के लिए यह निर्णय अस्थायी रूप से लिया गया है।

प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे धैर्य रखें, अनावश्यक यात्रा से बचें और किसी भी समस्या की स्थिति में नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!