BHILWARA

शिक्षा विभाग में प्रतिनियुक्ति के नाम पर तबादलों का खेल , नोटिस मिलने के बाद ऑफलाइन किए प्रतिनियुक्ति आदेश किए निरस्त

डॉ .चेतन ठठेरा

भीलवाड़ा। सरकार व शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने शिक्षा विभाग में तबादलों और प्रतिनियुक्तियों पर भले ही रोक लगा रखी हो, लेकिन भीलवाड़ा जिले के शिक्षा विभाग के अधिकारी आदेशों के विपरित जाकर अपने चहते कर्मचारियों को व्यवस्था के नाम पर प्रतिनियुक्ति पर लगा रहे है।

डीईओ प्रारंभिक कर रहे नियम विरूद्ध काम

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय प्रारंभिक से नया शैक्षणिक सत्र शुरू हुए अभी एक महीना ही हुआ है और इस दौरान बड़ी संख्या में व्यवस्था के नाम पर शिक्षकों की प्रतिनियुक्तियां की गई है। जबकि सरकार ने प्रतिनियुक्ति पर रोक लगा रखी है। हालांकि सरकार ने कुछ अपवाद रूप से थोड़ी छूट दे रखी है वह भी इस जगह के लिए जहां पर एकल शिक्षक विद्यालय हो या शिक्षक विहीन विद्यालय हो। लेकिन इसकी भी अनदेखी की जा रही है। सभी प्रतिनियुक्तियां ऑफलाइन की गई है। इसके लिए भी एक दूसरे से सहमति लेकर यह काम किया जा रहा है। डीईओ प्रारंभिक कार्यालय में पर्याप्त स्टाफ होने के बाद भी करीब 15 कार्मिकों की स्कूलों से यहां पर लगा रखे है।

प्रतिनियुक्ति की गाइडलाइन

  • व्याख्याता और सैकंड ग्रेड शिक्षक को अपवाद के रूप में छोड़कर प्रतिनियुक्ति पर नहीं लगा सकते है।
  • डीईओ माध्यमिक और डीईओ प्रारंभिक दोनों ही अधिकारी एक ब्लॉक से दूसरे ब्लॉक में प्रतिनियुक्ति पर किसी भी शिक्षक को नहीं लगा सकते।
  • एक ब्लॉक की एक स्कूल से दूसरे स्कूल में बहुत ही जरूरत होने पर प्रतिनियुक्ति लगाने का अधिकार केवल सीबीईओ को है।
  • एक शिक्षक को गंभीर बीमारी होने या स्कूल में शिक्षक न होने पर ही इमरजेंसी पर प्रतिनियुक्ति पर लगा सकते है।
  • प्रतिनियुक्ति का अधिकार मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी के पास है वह भी 29 दिन के लिए ऑनलाइन आर्डर के तहत लगा सकते है।

डीईओ बाल्दी ने बदल दिए नियम

प्रतिनियुक्ति के नियम डीईओ प्रारंभिक रामेश्वर लाल बाल्दी ने बदलते हुए एक ब्लॉक से दूसरे ब्लॉक में प्रतिनियुक्ति कर दी। वह भी बिजौलिया ब्लॉक से एक शिक्षक को जहाजपुर ब्लॉक में लगाया है। जबकि बिजौलिया में 2 शिक्षकथे तथा जहाजपुर में पहले से ही 8 शिक्षक लगे गुए थे।

इनका कहना है ।

डीईओ प्रारंभिक रामेश्वर लाल बाल्दी को एक नोटिस जारी किया है। इसमें कहा गया कि ऑफलाइन व्यवस्थार्थ आदेश नहीं करें। ऐसे आदेशों को तत्काल निरस्त कर सूचना भेजे। इस मामले में 16 जुलाई को भी निर्देश दिए थे, लेकिन उसकी पालना नहीं की गई। नोटिस का भी जवाब नहीं दिया है। अब बाल्दी के खिलाफ कार्रवाई करने की अनुशंसा की जा रही है।

अरूणा गारू
सीडीईओ समग्र शिक्षा भीलवाड़ा

20 से अधिक शिक्षकों व अन्य को व्यवस्थार्थ ऑफलाइन आदेश के तहत लगा रखे थे उन सभी आदेश को निरस्त कर दिए गए है।

रामेश्वर बाल्दी
डीईओ प्रारंभिक (मुख्यालय) भीलवाड़ा

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!