BHILWARA

कांस्या में चंबल परियोजना के फिल्टर पंप भवन में लगी आग, ट्रांसफार्मर जलकर खाक

कांस्या ( राजू जैन ) : क्षेत्र में चंबल परियोजना के अंतर्गत स्थापित फिल्टर पंप भवन में गुरुवार सुबह अचानक आग लग गई। आग लगने की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया, हालांकि गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार देर रात से हो रही बारिश के कारण विद्युत ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग भड़क गई। आग की सूचना मिलते ही कांस्या चौकी प्रभारी नरेश सुखवाल मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत व बचाव कार्य शुरू करवाया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मांडलगढ़ और भीलवाड़ा से दमकल की गाड़ियां भी मौके पर बुलाई गईं है ।

आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है, वहीं एहतियातन फिल्टर पंप भवन के आसपास मौजूद लोगों को मौके से सुरक्षित हटा दिया गया है।

फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि विद्युत उपकरणों में तकनीकी खामी या जलभराव के चलते शॉर्ट सर्किट होना इसकी प्रमुख वजह हो सकती है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!