BHILWARA

सवाईपुर विद्यालय के छात्र का वायु सेना में चयन, भव्य स्वागत


सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):-  सवाईपुर कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र खेल के साथ-साथ डिफेंस सेवा अर्थात सेना में भी अपना परचम फेहरा रहे हैं । इसी कड़ी में विद्यालय के एक और छात्र का भारतीय वायु सेवा में चयन हुआ है । प्रशिक्षण पश्चात आज विद्यालय और सवाईपुर गांव में पहुंचने पर भव्य स्वागत और सत्कार किया गया ।

सवाईपुर के सेवानिवृत्ति शारीरिक शिक्षक जगदीश चंद्र क्षौत्रिय ने बताया कि गेगा का खेड़ा निवासी नीरज पुत्र गोपाल पुरोहित‌ सवाईपुर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अध्ययन किया और अध्ययन के पश्चात उसका चयन 3 जुलाई 2025 को भारतीय वायु सेवा में हो गया और चयन के पश्चात बेलगाम, कर्नाटक में 7 फरवरी 2026 को अपना प्रशिक्षण पूरा‌ किया।

‌ प्रशिक्षण पूरा करने के पश्चात बुधवार 11 फरवरी को नीरज पुरोहित डिफेंस यूनिफार्म में अपने गांव गेगा का खेड़ा जाने से पूर्व सवाईपुर विद्यालय पहुंचे, जहां पुरोहित का प्रधानाचार्या डॉ. प्रतिष्ठा ठाकुर‌ एवं विद्यालय परिवार ने माल्यार्पण, दुपट्टा पहन कर साफा बांधकर भव्य स्वागत किया । यहां नीरज ने विद्यालय के अपने पुराने और नए साथियों के साथ कुछ पल बिताए और विद्यालय में अपने अध्ययन के दौरान बिताएं गए पलों को याद करते हुए वर्णन किया तथा वायु सेवा में चयन और परीक्षण के बारे में भी अपने अनुभव को साझा किया ।

इससे पूर्व सवाईपुर कस्बे में सैनिक सम्मान यात्रा निकल गई, जिसका ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर एवं नीरज पुरोहित का माल्यार्पण कर साफा बांधकर जोरदार स्वागत किया । मां सरस्वती विद्या निकेतन स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी पुष्प वर्षा का वायु सेवा के जवान पुरोहित का स्वागत किया । इस दौरान पूर्व सरपंच महावीर सुवालका  पूर्व पंचायत समिति सदस्य राजेश शर्मा, नाथ मुनि क्षौत्रिय, जगदीश चंद्र उपाध्याय, गणेशमल शर्मा, सुशील शर्मा, चांदमल उपाध्यक्ष, राकेश कुमार शर्मा, राजेंद्र शर्मा, प्रेम शंकर क्षौत्रिय आदि कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे‌ ।।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!