BHILWARA

विधायक मीणा बैठकों में शामिल हुए,परिवार जनों को दी आर्थिक सहायता




गजानंद जोशी जहाजपुर,पडेर कस्बे में पहुंचे विधायक गोपीचंद मीणा बैठकों में शामिल हुए।हाल ही में हुए आजाद समाज पार्टी के नेता एवं समाजसेवी स्वर्गीय पेंटर भेरूलाल रेगर के आकस्मिक निधन पर आज जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा कार्यकर्ताओं के साथ रेगर के निज आवास पहुंच कर बैठक में शामिल हुए।विधायक मीणा ने परिवार जनों को 51000 आर्थिक सहायता प्रदान की और परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया वही पडेर प्रशासक शंकर लाल गुर्जर ने भी ₹11000 सहायता राशि प्रदान करते हुए परिवार जनों को आर्थिक मजबूती प्रदान की वही रेगर बस्ती में स्थित एक महिला के आकस्मिक निधन पर विधायक मीणा ने घर पहुंच कर ₹11000 सहायता राशि प्रदान की साथ ही महिला के पति कालू लाल रेगर को सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।इस दौरान पूर्व प्रधान प्रतिनिधि किशोर शर्मा,भाजपा नेता कैलाश टैपन,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मांगीलाल जैन,भाजपा कार्यकर्ता अजय सुवालका,सुरेश माली,देवराज भाट,गोपाल लाल रेगर,प्रभु लाल रेगर,भेरूलाल भाट,आदि कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button