BHILWARA

विधायक खंडेलवाल ने किया आरसीसी पुलिया का शिलान्यास ;माण्डलगढ़ विधानसभा में बुनियादी ढांचे को मिलेगी मजबूती


माण्डलगढ़।
माण्डलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की कड़ी में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई। मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल ने शनिवार को आर.सी.सी. पुलिया निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।



इस अवसर पर विधायक खंडेलवाल ने कहा कि क्षेत्रवासियों की सुविधा एवं सुगम आवागमन उनकी प्राथमिकता है। आर.सी.सी. पुलिया के निर्माण से विशेष रूप से वर्षा ऋतु में ग्रामीणों को आवागमन में होने वाली समस्याओं से स्थायी राहत मिलेगी।

साथ ही इससे क्षेत्र की व्यापारिक, सामाजिक एवं आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी तथा ग्रामीण संपर्क व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।

[metaslider id=”6401″]



शिलान्यास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, भाजपा पदाधिकारी एवं प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे। इस दौरान विधानसभा संयोजक अनिल पारीक, भाजपा मंडल अध्यक्ष बृजमोहन शर्मा, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य गोवर्धन वैष्णव, जयराम गुर्जर, मंडल महामंत्री विष्णु शर्मा, मुकेश मीणा, झंझोला ग्राम पंचायत प्रशासक दुर्गालाल काबरा, भैरूलाल गुर्जर, प्रहलाद माली, भवानीराम मीणा सहित कई लोग मौजूद रहे।

[metaslider id=”6448″]



विधायक खंडेलवाल ने कहा कि माण्डलगढ़ विधानसभा का हर गांव और हर ढाणी मजबूत सड़कों एवं सुदृढ़ बुनियादी ढांचे से जुड़े, यही उनका संकल्प है। क्षेत्रवासियों का स्नेह और विश्वास ही उन्हें निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करता है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!