BHILWARA

पीएम श्री वीर माता माणिक कवर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुरा में 21 वी सदी के कौशल के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई


शाहपुरा राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा – स्थानीय विद्यालय पीएम श्री वीर माता माणिक कंवर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुरा में 21 वीं सदी के कौशल के अंतर्गत कक्षा 6-8 व 9-12 के मध्य समालोचनात्मक चिंतन कौशल के अंतर्गत मीडिया लिटरेसी – समाचार विश्लेषण में  समाचारों की सच्चाई , संदर्भ के विषय पर चर्चा की गई एवं छात्रा ने समाचार पत्र का लेख पढा एवं उस लेख पर तथ्यों की जानकारी सुनीता व्यास द्वारा दी गई।

छात्रा कश्यप, पठान व पलक कोली ने सोशल मीडिया पर दी गई प्रत्येक जानकारी सही होती है या नहीं ।इस पर अपने विचार व्यक्त किया। छात्राओं ने समाचार पत्र में छपी खबरों पर अपने विचार व्यक्त किए। सोशल मीडिया सभी जानकारी सत्य होती है या नहीं ,इस पर भी अपने विचार व्यक्त किए। प्राचार्य रीता धोबी ने भी इस विषय पर चर्चा की।  इंदिरा जैन व ज्योति सुमन व 6-12 तक की छात्राऐ उपस्थित रहे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!