BHILWARA

रेणवास फूलडोल महोत्सव एवं छप्पन भोग 17 को


सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर क्षेत्र के रेणवास गांव में श्री लक्ष्मीनाथ फूलडोल महोत्सव एवं छप्पन भोग का आयोजन शुक्रवार 17 अप्रैल को किया जाएगा, जिसमें विशाल भजन संध्या में राजस्थान के जाने-माने भजन गायक कलाकारों द्वारा भक्तिमय भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी । आयोजक समिति एवं समस्त ग्राम वासियों ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रेणवास गांव में श्री लक्ष्मीनाथ भगवान के नाम श्री लक्ष्मीनाथ फूलडोल महोत्सव एवं छप्पन भोग का आयोजन शुक्रवार 17 अप्रैल को होगा । जिसमे सायं 4 बजे लक्ष्मीनाथ मंदिर से लक्ष्मीनाथ भगवान की शोभायात्रा गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़े के साथ शुरू होगी, जो गांव के विभिन्न मार्गो से होते हुए रात्रि 8 बजे राम चौक मैं पहुंचेगी, जहां रात्रि 9:15 बजे विशाल भजन संध्या की शुरुआत होगी, भजन संध्या में राजस्थान के प्रसिद्ध भजन गायक जगदीश वैष्णव मुंगाना, अनिल नागौरी बीकानेर, ममता वाजपेयी जयपुर, पूरण गुर्जर राजसमंद, लज्जु चौहान पाली, श्रवण सेंदरी टोंक और तेजपाल नरवर अजमेर भक्तिमय भजनों की प्रस्तुतियां देंगे । इसके साथ ही नृत्यांगना गरिमा चौपड़ा, सोनू सैनी, पूजा कोटा, अनोखी राजस्थानी, पलक जयपुर, अंकित और पायल राजस्थानी नृत्य की प्रस्तुतियां देगी । मंच का संचालक रमेशचंद्र सुठेपा करेंगे । फूलडोल कमेटी एवं ग्रामीण फूलडोल की तैयारियां में लगे हुए हैं ।।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!