बस एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मोतीराम आसवानी का निधन, सिंधी समाज में शोक की लहर

BHILWARA
Spread the love


शाहपुरा। मूलचन्द पेसवानी
शहर के सिंधी समाज के वरिष्ठ एवं शाहपुरा–विजयनगर बस एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मोतीराम आसवानी का निधन हो गया। उनके निधन से समाज एवं परिवहन क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है।
आसवानी के निधन के पश्चात उनकी अंतिम यात्रा फुलिया गेट स्थित मोक्ष धाम पहुंची, जहां पूरे श्रद्धा भाव के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान समाज के गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
पुत्र सोनी के अनुसार स्वर्गीय आसवानी का उठावना 26 अप्रैल, रविवार को सांय रखा गया है। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं, जिसमें दो पुत्र सोनी एवं किशोर, पत्नी तथा एक पुत्री शामिल हैं।
मोतीराम आसवानी अपने मिलनसार स्वभाव एवं सामाजिक सक्रियता के लिए जाने जाते थे। उनके निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।