*भीलवाड़ा सांसद  दामोदर अग्रवाल  लोकसभा सत्र के दौरान सदन में रहे अव्व्ल*

BHILWARA
Spread the love


भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल सदन में 73 प्रश्न पूछकर राजस्थान में द्वितीय स्थान पर रहे व  सदन की 46 दिन में से 45 दिन उपस्थिति दर्ज करवाई।
साँसद प्रवक्ता विनोद झुरानी ने बताया की बजट सत्र 2026 में भीलवाड़ा सांसद की सचेतक की भूमिका में व सदन में उपस्थिति व अपने लोकसभा क्षेत्र के मुद्दों पर आवाज बुलंद करने में अव्वल रहे। व भीलवाड़ा का नाम सदन में सक्रियता से रोशन किया । इस तरह रहा रिपोर्ट कार्ड
1. संसद मे उपस्थिति  – 46/45

2. कुल प्रश्न पूछे  – 73
3. नियम 377 के तहत उठाए  मुद्दे 7 –
लोकसभा सदन में भीलवाड़ा शहर के पूर्वी एवं पश्चिमी क्षेत्र के मार्ग पर ट्रैफिक दवाब को कम करने हेतु नए रेल ओवर ब्रिज के निर्माण के बारे में ।
नसीराबाद से जलींद्री (मांडलगढ़) वाया केकड़ी-देवली-शक्करगढ़ नई रेल लाइन के निर्माण द्वारा अजमेर से कोटा को रेलमार्ग से जोड़ने की आवश्यकता को पुरजोर तरीके से रखा ।    शून्य काल में उठाये मुद्दे – में विशेष रुप से
नई दिल्ली व मुम्बई से  नई रेलगाड़ी चलाने की आवश्यकता के बारे में ।हमीरगढ़ हवाई पट्टी से दिल्ली मुम्बई अहमदाबाद की नियमित रूप से हवाई सेवाओं का मुद्दा उठाया व धारा 377 के तहत मेवाड़ क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित नाथद्वारा से सांगानेर वाया कांकरोली , गंगापुर , गुरलां , कारोई , बनेड़ा , शाहपुरा , केकड़ी रेल मार्ग स्वीकृत करने की मांग पुरजोर तरीके से प्रस्तुत की अग्रवाल ने सदन में वाहनों के रजिस्ट्रेशन की बी एच सीरीज में आने वाली विसंगतियों का मुद्दा भी उठाया
विशेष :  जैसे महत्वपूर्ण सरकारी विधेयकों के सदन में चर्चा एवं पारित होने के दौरान सचेतक भारतीय जनता पार्टी होने के नाते राजस्थान के सभी भाजपा लोक सभा सांसदों की सदन में शत प्रतिशत उपस्थिति हेतु समन्वय किया