सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- नेशनल हाईवे 758 पर सुवाणा चौराहे पर कल मंगलवार दोपहर को एक लोडिंग टेंपो ने स्कूटी सवार दादा पोता को टक्कर मार दी, जिसमें बुजुर्ग दादा की इलाज के दौरान मौत हो गई, सुचना पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द किया । सदर थाना एएसआई चेतन लाल ने बताया कि मंगलवार दोपहर बाद सुवाणा चौराहे पर बालाजी के पास विपरीत दिशा में आ रहे एक लोडिंग टेंपो ने स्कूटी सवार दादा पोता को टक्कर मार दी । इस हादसे में कांदा निवासी भैरु लाल पिता जगन्नाथ जाट उम्र 75 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया, वही उनके पोते शिवराज को हल्की चोटें आई । गंभीर घायल दादा को लोगों ने जिला चिकित्सालय में पहुंचा, हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद घायल को उदयपुर रैफर किया गया, इसी दौरान बीच रास्ते में गंगापुर के पास भेरूलाल ने दम तोड़ दिया । जिनको पुनः जिला चिकित्सालय में लेकर आए, जहां पर आज बुधवार को सदर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द किया ।।
दादा पोता शौक सभा में जा रहे
मृतक भैरु लाल अपने पोते शिवराज के साथ कांदा गांव से स्कूटी पर सवार होकर सुवाणा गांव में शौक सभा में शामिल होने के लिए जा रहे थे, इसी दौरान सुवाणा चौराहे पर विपरीत दिशा से आये लोडिंग टेंपो ने टक्कर मार दी, इस हादसे में दादा की मौत हो गई, वही पाते को हल्की चोटें आई । जैसे ही भैरू लाल की मौत की खबर गांव में पहुंची तो घर में कोहराम मच गया और चीख-पुकार मच गई । आज बुधवार को गमहीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया ।।
