BHILWARA

सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत



बिजोलिया। किशन निवास चौराहे के पास ट्रेलर और मोटरसाइकिल की भिड़ंत में गुरुवार को एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया ओर युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई।

हेड कांस्टेबल जुगराज मीणा ने बताया कि मृतक मदन पुत्र बालू भील (45) निवासी बिजोलिया  सड़क हादसे में घायल हो गया था। दुर्घटना के बाद उसे कस्बा स्थित उप जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद भीलवाड़ा रेफर किया गया।

भीलवाड़ा के महात्मा गांधी चिकित्सालय में उपचार के दौरान मदन ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

Related Articles

Back to top button