BHILWARA

कैंसर पीड़िता ने एक लाख रूपये शिव महापुराण कथा के लिए  समर्पित किए


भीलवाड़ा : राजकुमार गोयल
विश्व विख्यात पंडित प्रदीप  मिश्रा की मेवाड़ भूमि पर पहली बार आयोजित श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन 9 सितम्बर से 15 सितंबर तक मेडिसिटी ग्राउंड आज़ाद नगर भीलवाड़ा में होगा, इस कथा को लेकर भीलवाड़ा की जनता में उत्साह बना हुआ हे! एक रोचक प्रेरणादायी प्रसंग आज़ाद नगर क्षेत्र में कैंसर पीड़िता द्वारा हुआ!
श्री शिव महापुराण कथा समिति के कार्याध्यक्ष राधेश्याम सोमानी ने इस प्रसंग की जानकारी देते हुए बताया की कथा आयोजन के लिए आज़ाद नगर क्षेत्र में आयोजन समिति के मंत्री बद्रीलाल सोमानी, रामेश्वर ईनाणी, दिनेश सेन, रोहित गगरानी जन सहयोग के लिए विभिन्न परिवारों से संपर्क कर थे, एक परिवार लांपिया बनेड़ा के नारायण सिंह जी बल्ला ने कॉल करके कहा की हमारी पत्नी कैंसर पीड़िता हे वह कथा के लिए समर्पण करना चाहती हे, आप घर पधारे, समिति के सभी लोग घर पधारे, परिजनों के संग श्रीमति भंवर कंवर नारायण सिंह बल्ला ने एक लाख रुपए अपने कर कमलों से समर्पित किए! इस अवसर पर उनके पुत्र पुत्रियां भी उपस्थित थी! समिति के पदाधिकारियों ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की और कथा पांडाल में पधारने का भी आग्रह किया!

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button