BHILWARA

महुआ के आयुष शर्मा ने पहले ही प्रयास में नीट उत्तीर्ण कर बढ़ाया क्षेत्र का मान।



एमबीबीएस में चयन, ऑल इंडिया रैंक 13294 व कैटेगरी रैंक 1493 हासिल; परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर

महावीर वैष्णव महुआ महुआ कस्बे निवासी आयुष शर्मा ने पहले ही प्रयास में नीट यूजी-2026 परीक्षा उत्तीर्ण कर एमबीबीएस में चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आयुष ने परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 13294 तथा कैटेगरी रैंक 1493 प्राप्त की है। उनकी इस उल्लेखनीय सफलता पर परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। सभी ने मुंह मीठा कराकर स्वागत अभिनंदन किया
आयुष, महुआ के राजकुमार शर्मा (सुखवाल कृषि सेवा केंद्र) के सुपुत्र हैं। उनकी उपलब्धि पर परिवारजनों सहित क्षेत्र के लोगों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मूलचंद शर्मा, राजकुमार शर्मा, रेखा देवी शर्मा एवं हीरालाल शर्मा सहित परिजनों ने आयुष का स्वागत-अभिनंदन कर मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। उन्होंने विश्वास जताया कि आयुष भविष्य में एक कुशल चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करेंगे।

Related Articles

Back to top button