BHILWARA

ऑनलाइन विज्ञान और जीव विज्ञान अभ्यास क्विज का शुभारंभ किया

शाहपुरा राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-समग्र शिक्षा भीलवाड़ा और चूरिया मूरिया शिक्षा पर्यावरण एवं स्वास्थ्य सेवा संस्था की ओर से संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को कक्षा 10 वीं बोर्ड में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए विज्ञान विषय और 12 वी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए जीव विज्ञान विषय की ऑनलाइन क्विज का शुभारंभ ए डी पी सी समग्र शिक्षा डॉ. कल्पना शर्मा ने जिले के प्रधानाचार्य वाटस एप्प ग्रुप पर क्विज का लिन्क भेजकर किया और बच्चों की शैक्षणिक उन्नति के लिए उपयोगी बताया. सचिव हेमलता अगनानी ने बताया कि छात्र छात्राओं के बोर्ड परीक्षा परिणाम में सुधार हेतु निरंतर अभ्यास और संबलन प्रदान करने के लिए नवाचार के रूप मे शिक्षाविद रमेश अगनानी, रा.उ .मा. वि पनोतिया के वरिष्ठ अध्यापक विज्ञान महेश कुमार कोली, जोरावरपुरा के अंकित राज ने सचित्र, रूचिकर प्रश्नोत्तरी का निर्माण किया है जिसमें गृहकार्य प्रश्न भी दिए हैं और विद्यार्थियों को फीडबैक भी मिलेगा. शुभारम्भ के अवसर पर संस्थान सदस्य शिक्षाविद राजेन्द्र कुमार आसोपा, दलपत सिंह जैन आदि उपस्थित थे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!