भारत विकास परिषद सावर द्वारा 7 दिवसीय अभिरुचि शिविर का शुभारंभ

BHILWARA
Spread the love



बालकों के संस्कार निर्माण व आत्मरक्षा प्रशिक्षण पर दिया जोर

दिलखुश मोटीस

सावर(अजमेर)@भारत विकास परिषद द्वारा सावर स्थित कंचन पैराडाइज में बालक-बालिकाओं के लिए 7 दिवसीय अभिरुचि शिविर का शुभारंभ सोमवार को किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि एवं शाखा संरक्षक महेश चंद शर्मा, अध्यक्ष संस्कृत भारती चित्तौड़ प्रांत, शाखा अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह शक्तावत, कोषाध्यक्ष मनोज रांटा तथा सचिव प्रहलाद सिंह शक्तावत ने मां भारती एवं युगपुरुष स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से हुआ।


अभिरुचि शिविर प्रभारी राकेश वैष्णव ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया, जबकि प्रकल्प प्रभारी संस्कार चंद्र प्रकाश वैष्णव ने शिविर का परिचय दिया। मुख्य अतिथि महेश चंद शर्मा ने अपने संबोधन में शिविरों की आवश्यकता एवं बच्चों के संस्कार निर्माण पर विशेष जोर देते हुए परिषद द्वारा आत्मरक्षा हेतु दंड चालन प्रशिक्षण को सराहनीय पहल बताया। उन्होंने बालिकाओं को भी दंड चालन सीखने के लिए प्रेरित किया।
शिविर में ड्राइंग, पेंटिंग, मेहंदी, नृत्य, हारमोनियम वादन, सुंदर लेखन सहित विभिन्न गतिविधियों की कक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। शिविर में भगवत सिंह शक्तावत,मनीष कुमार शर्मा,अंकुर शर्मा,ज्ञानचंद रांटा, चेतन प्रकाश,भंवरलाल छीपा,अलका वैष्णव,इंद्रा एवं विजय लक्ष्मी सैनी अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
प्रशिक्षकों में जयपुर से पियूष कंवर पेंटिंग, अक्षिता करूरिया मेहंदी, रानू सिंह चौहान नृत्य, देवी सिंह राव हारमोनियम, राकेश वैष्णव एवं भगवत सिंह शक्तावत सुंदर लेखन तथा दीपक टेलर एवं घनश्याम माली दंड चालन का प्रशिक्षण दे रहे हैं।
शिविर 31 मई 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से आयोजित होगा, जबकि दंड चालन प्रशिक्षण सुबह 8 बजे से प्रारंभ किया जाएगा।