जीवन में एक बार गोवर्धन परिक्रमा करनी चाहिए- सिरोठा
सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर कस्बे में सात दिवसीय श्री मद् भागवत कथा महोत्सव एवं हरिबोल प्रभात फेरी संगम के पांचवें दिन सोमवार को गोवर्धन जी महाराज की पूजा-अर्चना की, कथावाचक सिरोठा महाराज ने कहा कि मानव जीवन में एक बार गोवर्धन जी महाराज की परिक्रमा जरूर करनी चाहिए और हो सके तो यह परिक्रमा पैदल करनी चाहिए ।

आयोजक कर्ता जगदीश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि गुरुवार को कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्री मद् भागवत कथा की शुरुआत हुई, पांचवें दिन सोमवार दोपहर 12 बजे गणपति वंदना के साथ श्री मद् भागवत कथा प्रारंभ हुई, जिसमें भागवत के विभिन्न संवाद का पाठ किया गया, इसमें नंदलाल के द्वारा ग्वालों के साथ गुजरियो के घर माखन चुराने का प्रसंग किया । गोबर से गोवर्धन जी की प्रतिमा बनाकर पूजा-अर्चना कर भक्तों ने घर-परिवार में सुख-समृद्धि की कामना की, वही गोवर्धन जी महाराज को अन्नकूट का भोग लगाया गया ।

भक्तिमय भजनों पर पुरा पांडाल झूम उठा । कथा को सुनने सवाईपुर सहित चितौड़गढ़, कपासन, सोनियाणा, ढ़ेलाणा, आकोला, डसाणिया का खेड़ा, चावंडिया, कंवलियास, सालरिया, अड़सिपुरा, कालिरडिया आदि कई गांवों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा का श्रवण करने पहुंचे । कथा वाचक कमलेश सिरोठा भीलवाड़ा के मुखारविंद से श्री मद् भागवत कथा का वाचन कर रहे , कथा प्रतिदिन दोपहर 12:15 बजे से 3:15 बजे तक ब्राह्मणों के मंदिर के पास आयोजन हो रहा । 27 मई को सायं 5 बजे भागवत कथा की पूर्णाहुति होगी । 28 मई को प्रातः 8 बजे से हरि बोल प्रभात फेरी की शुरु होगी ।।
