BHILWARA

राजकीय महाविद्यालय बिजौलिया में स्नातक प्रथम सेमेस्टर प्रवेश के आवेदन 26 मई तक



बिजौलिया। नगर स्थित राजकीय महाविद्यालय में सत्र 2026-27 के लिए स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी अब 26 मई तक ई-मित्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

नोडल अधिकारी एवं सह प्राध्यापक प्रमोद भुकर ने बताया कि संशोधित ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 26 मई कर दी गई है। आवेदन पत्रों का सत्यापन 29 मई तक किया जाएगा, जबकि वरीयता सूची का प्रकाशन 30 मई को होगा।

भूकर ने बताया कि अभ्यर्थियों को 6 जून तक अपने दस्तावेजों का सत्यापन करवाने के साथ ई-मित्र के माध्यम से प्रवेश शुल्क जमा कराना अनिवार्य होगा। प्रथम प्रवेश सूची 8 जून को जारी की जाएगी तथा 9 जून को विषय आवंटन किया जाएगा। स्नातक प्रथम सेमेस्टर की नियमित कक्षाएं 1 जुलाई से प्रारंभ होंगी।

भूकर ने बताया कि पहले आवेदन की अंतिम तिथि 22 मई निर्धारित थी, लेकिन विद्यार्थियों की सुविधा को देखते हुए अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की गई थी। प्रशासन द्वारा मांग पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए आवेदन की अंतिम तिथि 26 मई तक बढ़ा दी गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!