BHILWARA

बिजोलिया में खस्ताहाल सड़क बनी हादसों की वजह, ट्रक खाई में गिरा, केबिन में लगी आग



सीता कुंड के पास हुआ हादसा,चालक और खलासी ने कूदकर बचाई जान

बिजोलिया।
बिजोलिया-शक्करगढ़ मार्ग पर मंगलवार रात सीता कुंड के नजदीक एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया। हादसे के बाद ट्रक की केबिन में आग लग गई। हालांकि चालक और खलासी ने समय रहते ट्रक से कूदकर अपनी जान बचा ली।



जानकारी के अनुसार लंबे समय से खस्ताहाल और गड्ढों से भरी इस सड़क पर वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन इस मार्ग पर हादसे हो रहे हैं और कई लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं, लेकिन सड़क निर्माण नहीं होने से समस्या लगातार बनी हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंगलवार रात ट्रक गड्ढों के कारण असंतुलित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरा, जिससे उसकी केबिन में आग लग गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

ग्रामीण शांतिलाल ने बताया कि सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर कई बार प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है। सड़क का नया निर्माण करवाने, दोनों तरफ मरम्मत कराने तथा हादसों पर रोक लगाने की मांग भी की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

ग्रामीणों ने कहा कि सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि यहां वाहन चलाना तो दूर, पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। लोगों ने प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण करवाकर राहत दिलाने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!