BHILWARA

युवा शक्ति क्लब द्वारा पक्षियों के लिए बांधे परिंडे



बिजोलिया । कस्बे के सामाजिक संगठन युवा शक्ति क्लब द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए “एक परिंडा मेरा” अभियान के अंतर्गत पक्षियों के लिए न्यायालय परिसर एवं एसडीएम परिसर के बाहर परिंडे बांधे गए। साथ ही क्लब सदस्यों ने इन परिंडों में नियमित रूप से पानी भरने का संकल्प भी लिया।
क्लब सदस्यों ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में पक्षियों को पानी की अत्यधिक आवश्यकता होती है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर, मोहल्ले एवं आसपास के स्थानों पर परिंडे बांधकर उनमें नियमित रूप से पानी भरना चाहिए, ताकि इस भीषण गर्मी में पक्षियों को राहत मिल सके।
इस अवसर पर एडवोकेट अनिल कुमार धाकड़, गोपाल प्रजापति, जसवंत सिंह सोलंकी, नरेश सिंह तंवर, सुनील स्वर्णकार, गौरव शर्मा, मनीष धाकड़, सुनील धाकड़ सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!