गंगापुर क्षेत्र लाखोला गांव के बीचों-बीच लंबे समय से पानी भरा होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव की मुख्य आबादी क्षेत्र में जमा गंदा पानी अब लोगों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है, लेकिन समस्या के समाधान की ओर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी मंडरा रहा है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को रोजाना आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पानी की निकासी की व्यवस्था कर गांव को इस समस्या से राहत दिलाने की मांग की है।
ग्रामीणों में लक्ष्मण सेन मदनलाल खटीक, मगनीलाल, जानकीलाल, उर्मिला, कुशाल, नन्दलाल, सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
