भीलवाड़ा फोकस ( गोपाल उचेनिया)।* भारत विकास परिषद शाखा भोजरास की बैठक मंगलवार को अजमेरा भवन में अध्यक्ष अशोक कुमार अजमेरा की अध्यक्षता में हुई। संचालन सचिव अशोक कुमार मानावत ने किया।
5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण व जन-जागरूकता अभियान चलाने पर सहमति बनी। साथ ही कार्यशाला, हस्ताक्षर अभियान, बैंक प्रकरण, विश्व योग दिवस । योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास व अभिरुचि शिविर के आयोजन की रूपरेखा बनी।
बैठक में अशोक मानावत, सतीश मालपानी, दुर्गा प्रसाद मालपानी, भंवर टेलर, राजू लाल जाट, घनश्याम , हेमेंद्र , रेखा देवी अजमेरा, कल्पना मालपानी आदि उपस्थित रहे।
